डीएम व एसपी ने नैमिषाराण्य का किया निरीक्षण, दिये सुरक्षा के निर्देश,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-06अक्टूबर-जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शरदीय नवरात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैमिषारण्य में मॉ ललिता देवी मन्दिर में पूजन अर्चन किया वहीं औचक निरीक्षण कर सुरक्षात्मक व्यवस्था का भी जायजा लिया, अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मन्दिर परिसर के साथ ही इसके आस-पास निरन्तर सफाई व रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ट्रैक्टर ट्राली निर्धारित स्थानों पर ही खड़े हो,और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिये पार्किंग स्थल व मन्दिर परिसर के समीप मोबाइल टायलेट खड़े करायें जाय तथा मन्दिर में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा कन्ट्रोल रूम को देखा जाय,यह निर्देश भी दिये, अन्य कैमरे लगवाये जाने हैं उनको शीघ्र लगवा दिया जाय। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रखी जाय इसके अलावा मन्दिर के पुजारियों से वार्ता करते हुये श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास द्वार की जानकारी ली। इतना ही नहीं निरीक्षण कर्ता अधिकारी व्दय ने अधिकारियों से घाटों की जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि घाटों पर जो भी कार्य होने हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख पंकज सक्सेना, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Operation Times News
