विद्यालई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा,
लखनऊ।लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ के ’गिरिलाल गुप्ता सोशल सेंटर में ’टेबल टेनिस’ डबल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का प्रारंभ दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की टीमों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग के बीच डबल मैच का आयोजन हुआ। प्रातः 10:30 बजे प्रतियोगिता का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एन0एस0 सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओ के आयोजक डॉ0 बी0पी0एड0 विभाग के (विभागाध्यक्ष) डॉ0 बैजू अब्राहम ने लॉटरी सिस्टम से टेबल टेनिस मैच को खेलना तय किया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आरंभ बालक वर्ग द्वारा प्रथम पाली खेल में बी0पी0एड0 संकाय के फाइनल विजेता (बालक वर्ग) के ऋषभ सिंह और रवेन्द्र सिंह (बी0पी0एड0 संकाय) रहें। और उपविजेता _बी0कॉम0 संकाय के शुभाशीष दास और दीपक कुमार रहें।वहीं बालिका वर्ग के फाइनल टीम की विजेता बी0पी0एड0 संकाय की कुमकुम निशाद एवं अंशिका शर्मा रही। और उपविजेता_ बी0एस0सी0 बॉयोलॉजी कि नित्या चौरसिया और आकांक्षा वर्मा रही। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों (प्रतिभागियों) को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Operation Times News
