मिश्रित पुलिस की निरर्थक कार्यशैली, मीडिया को वाट्सएप पर नहीं दे रही सूचनाएँ,
मिश्रित पुलिस पत्रकारों से साझा नहीं करती जानकारियाँ,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-०४ अक्टूबर/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोशल मीडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं जिले की मिश्रित कोतवाली पुलिस द्वारा वाट्सएप पर बनाये गये पुलिस मीडिया ग्रुप क्षेत्रीय पत्रकारों के लिए पूरी तरह निरर्थक साबित हो रहे है।
मिश्रित पुलिस द्वारा अपनी खामियों को छिपाने के लिये क्षेत्रीय पत्रकारो/मीडिया कर्मियों को निरंन्तर उपेक्षा की दृष्टि से देखने का कार्य किया जा रहा है। कोतवाली मिश्रित में तैनात योगेश उपाध्याय मुंशी वाट्सएप पर बने पुलिस मीडिया ग्रुप के संचालक है थाना मिश्रित के सीयूजी नम्बर पर संचालित मीडिया ग्रुप पीएस मिश्रित डीवीएसटीपी जिसमें में पांच जिम्मेदार ग्रुप एडमिन है के अतिरिक्त कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर संचालित थाना मिश्रित नामक सोशल मीडिया ग्रुप पर क्षेत्र में घटित अपराधिक घटनाओं की कोई जानकारी पत्रकारों से साझा नहीं की जाती है, पुलिस और मीडिया के मध्य संचालित इन ग्रुपों के ग्रुप एडमिनों द्वारा क्षेत्र के ऐसे अनेको लोगों को ग्रुप में शामिल किया गया है जो अधिकतर पुलिस की दलाली का कार्य करते हैं, पुलिस और मीडिया कर्मियों के मध्य ताल मेल और आपसी वार्ता को मजबूत करने के वास्ते संचालित व्हाट्सएप ग्रुपों का जहां कोई महत्व नहीं रह गया है वहीं क्षेत्र में घटित होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाओं के बाबत जब मिश्रित थाना कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर काल करके पत्रकारों द्वारा जानकारी चाही जाती है तो दूसरी ओर से काल रिसीव करने वाले पुलिस कर्मी व्दारा अटांय सटांय जवाब देकर गुमराह कर दिया जाता है। प्रदेश से लेकर जनपद स्तर तक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि क्षेत्र में घटित होने वाली विभिन्न प्रकार की अपराधिक घटनाओं/ गतिविधियों के विषय में पत्रकारों से सही जानकारी साझा की जाय लेकिन मिश्रित पुलिस ऐसा कोई कार्य न करके पत्रकारों को हेय दृष्टि से ही देखने का कार्य कर रही है क्योंकि मिश्रित कोतवाली पुलिस द्वारा अन्य गतिविधियों मीटिंगों और बैठकों आदि की तो बात ही बहुत दूर होने वाली गठित पीस कमेटी की बैठक तक की सूचना पत्रकारों को उपलब्ध नहीं कराई जाती है,जिसका जीता जागता उदाहरण आज-1 अक्टूबर को मिश्रित कोतवाली पर आगामी त्योहारों और नवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक तक की सूचना पत्रकारों को नहीं दी गई तथा कुछ मुंह लगे प्रधानों, ,पूर्व प्रधानों के अतिरिक्त तहसील में आने वाले वादकारियों अधिवक्ताओं के मुन्सियो के साथ ही आटो रिक्शा चालकों सहित होटल संचालकों व उनके कारिन्दो को बुलाकर संख्या बल दिखाते हुये लिखा पढ़ी में औपचारिकता पूरी कर ली गई है।आल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मिश्रित तहसील अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी ने जिला पुलिस प्रमुख, प्रदेश पुलिस प्रमुख, सहित प्रदेश शासन से इस ओर गम्भीरता से पहल करने की मांग की है जिससे पुलिस और पत्रकारों के मध्य आपसी सम्बन्ध और कायम रह सकें।
Operation Times News
