गोरखपुर में आगरा के पहलवानो की होगी प्रतियोगिता,
68वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता,
अमिताभ गुप्ता
आगरा-गोरखपुर में 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 68 वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय अंडर 14,17 व 19 बालक एवं बालिका राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग मे आगरा मंडल से 17 बालक एवं 15 बालिकाएं सहित टीम मैनेजर नरेश पारस एवं अर्जुन उदैनिया के नेतृत्व में गोरखपुर के लिए रवाना हो गये।
आगरा मंडल के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद तथा मैनपुरी जिले के मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ीयों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, सचिव नेत्रपाल सिंह चाहर, आयोजक श्रीमती बैजन्ती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश शर्मा, प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, प्रणव ठाकुर, अजय चाहर तथा आकाश ने बालिका वर्ग अंडर – 14,श्वेता पारस,राधा,प्राची
करीना,आरती व अंडर – 17 मे शिल्पी,प्रवेश,शीतल,मनीषा
रचना,कनक,अलका,अंडर – 19*विनीता,मोहिनी,नेहा तथा बालक वर्ग अंडर -14 ईशांत,अनिल,शिवाजी दुबे,युवराज सिंह चाहर,अंडर -17*युवराज सिंह,अभिषेक,विष्णु,रजनेश,फिरोज,प्रशांत,आनंद कृष्णा,सागर अंडर -19*हसन,चित्रांशुराज,रोहित कुमार,कृष्ण गोपाल,रुद्र प्रकाश आदि लोगों को रवाना किया गया।
Operation Times News
