Breaking News

पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार 48 मोबाइल नगदी बरामद,

पुलिस ने साइबर ठगी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार 48 मोबाइल नगदी बरामद,

जितेंद्र शर्मा
बिजनौर- थाना साइबर क्राइम पुलिस एवं स्वाट व सर्विलांस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साइबर धोखाधड़ी  करने वाले दो  आरोपियों से 1लाख 64 हजार रूपये व 48 मोबाइल के साथ ही बड़ी मात्रा में आधार कार्ड ,पैन कार्ड, बैंक पासबुक ,चेक बुक डेबिट कार्ड आदि अन्य प्रपत्र बरामद किए गये।

जनपद बिजनौर मैं दिनांक 21 अगस्त 2024  को  राजेश कुमार खरे क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ बैंक आफ बडौदा ने थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि बैंक की एक शाखा  बिजनौर में शेरों वाली कोठी में 9 अगस्त को बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती शैलजा सिंगल के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विवेक चौधरी ने हुंडई मोटर्स बिजनौर का मालिक बताते हुए बैंक शाखा में 3 करोड रुपए की एफडीआर निवेश करने का झांसा दिया तथा दिनांक 12 अगस्त को बैंक की ईमेल आईडी पर मेल कर चेक बुक खत्म हो गई है तथा तत्काल पैसे भेजने का अनुरोध करते हुए दो आरटीजीएस ट्रांजैक्शन के माध्यम से 988 500 अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए गए प् तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम बिजनौर पर अभियोग पंजीकृत 45/2024 धारा 318(4) बीएनएस किया गया विवेचनात्मक कार्रवाई करने के दौरान अभियोग में अभियुक्त गण धर्मवीर निवासी दिल्ली तथा बंटी निवासी पूर्वी दिल्ली से पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त होने बताया कि हम लोग जनता के सीधे साधे लोगों को मोबाइल फोन से कॉल कर लोन दिलाने का  झांसा देकर नया बैंक खाता खुलवाकर बैंक पासबुक एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते हैं तथा कभी-कभी हम स्वयं किसी व्यावसायिक संस्था के मालिक बनकर बैंक संस्था या अन्य किसी को सीधे कॉल कर ईमेल व मोबाइल का प्रतिरूपण कर छलके माध्यम से झांसी में लेकर अपने बताए हुए किसी खाते में पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं इसी प्रकार हमने अब से करीब 20-25 दिन पहले बिजनौर की बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर को फोन कर करीब 10 लख रुपए ट्रांसफर कर लिए थे यह हमारा सारा सामान मोबाइल फोन बैंक पासबुक फर्जी आधार कार्ड एटीएम कार्ड आदि  ऑनलाइन ठगी करने के काम में ही आती है और यह जो नदी हमारे पास है वहीं पैसा है जो हमने बैंक आफ बडौदा बिजनौर के मैनेजर के साथ धोखाधड़ी करके मधु पत्नी सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी मोहन नगर गाजियाबाद व एक अन्य व्यक्ति के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खाता खुलवाकर उसमें ट्रांसफर कराया था वह अन्य खातों का एटीएम व पासबुक हमारे पास थे उन् खातों में पैसा आने के बाद हमने एटीएम से ₹3 लाख निकाल दिए थे तथा 3 लाख का सोना गंगा ज्वेलर्स शाहदरा दिल्ली से खरीद लिया था तथा उसे सोने को हम दोनों ने सहमति से मुथूट फाइनेंस करावल नगर में छुपाने के उद्देश्य से लोन कर लिया था
बिजनौर साइबर थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से अभियोग में प्रकाश में आए वीडियो द्वारा बताए गए कब्जे से 48 मोबाइल फोन 18 आधार कार्ड पंच पैन कार्ड पंच बैंक पासबुक जो बैंक चेक बुक तीन पहचान पत्र 16 बैंक डेबिट कार्ड एक डोंगल 584 पासपोर्ट साइज के फोटो 13 ड्राइविंग लाइसेंस 30 मोबाइल सिम कार्ड 30 मोबाइल दो माइक्रो एसडी कार्ड एक पेंपलेट वह 164000 नगद बरामद किया तथा 390000 फ्रिज कराए गए जो मुथूट फाइनेंस कंपनी में सोने के तौर पर जमा थे इस धोखाधड़ी का खुलासा करने में बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार बाजपेई के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना बिजनौर के अर्जुन सिंह प्रभारी निरीक्षक हेड कांस्टेबल विवेक तोमर कांस्टेबल जैनुल मलिक कांस्टेबल निशांत यादव एवं स्वर टीम में सर्विलांस टीम के  लोग समझते

बिजनौर पुलिस ने साइबर ठगो से माल बरामद किया

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *