Breaking News

ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला ढही बिल्डिंग, मलबे में बड़ी संख्या में फंसे लोग, 5 की मौत,,

 ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला ढही बिल्डिंग, मलबे में बड़ी संख्या में फंसे लोग, 5 की मौत,,

लखनऊ-शहर शहीद पथ पर हुई भीषण  पानी की बारिश मे दवा गोदाम तीन मंजिला गोदाम की  हरमिलाप बिल्डिंग धराशाई हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची एनडीआरफ  व एसडीआरएफ तथा पुलिस के जवानों ने राहत और बचाव कार्य करते हुए। 13 लोगो को रेस्क्यू किया गया है। जिन्हे लोकबंधु  अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि  अनेको लोग फंसे हुए हैं। बारिश के कारण बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई जा रही है_ घटना की सूचना पर जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये।

उपजिलाधिकारी सरोजनी नगर ने बताया कि घटना में घायल   लगभग एक दर्जन लोगों को  लोकबंधु अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मंजिला हरमिलाप बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था।  धराशाई हुई बिल्डिग में मोटा नमक तेल तथा पाइप बनाने वाला गोदाम  के अंदर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में इमारत हादसे का संज्ञान लेकर एनडीआरएफ की पूरी टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें पहुंचकर  बचाव राहत कर में लगी है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  बिल्डिंग दवाई कंपनी की थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में काम चल रहा था। जिसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई लोग मौजूद थे। अचानक बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। साथ ही कई लोगों के दबे होने की जानकारी भी मिल रही है। इतना ही नहीं, हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए है। जिसमें एक शख्स जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग गिर गई है। हादसे की वजह से कुछ लोग फंसे थे जिनको बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कई लोग अभी फंसे हुए है, जिनका बचाव कार्य जारी है। एसएचओ ने बताया कि बिल्डिंग में दवाइयों का कारोबार होता है। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।ट्रांसपोर्टनगर में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरने का मामले हादसे में मरने वालों की संख्या 5 है वही 28 घायलों का लोकबंधु में इलाज  चल रहा है,3 घायलों की हालत बताई जा रही है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *