Breaking News

अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन अध्यक्ष ने प्रबंध निदेशक को सम्मानित किया,

 अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन अध्यक्ष ने प्रबंध निदेशक को सम्मानित किया,

लखनऊ : तेलीबाग 06 सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर  तेलीबाग क्षेत्र के राजीवनगर स्थित काल्विन पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विनोद पाण्डेय को अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के अध्यक्ष व भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के प्रदेश सचिव एस० के० द्विवेदी ने अंग वस्त्र व पेन देकर सम्मानित करते हुए कहा कि,शिक्षक की महिमा को ,शब्दो में कैसे बताऊँ ।वो तो अनमोल है ,जिससे मै ज्ञान का उपहार पाऊँ । एक अच्छा शिक्षक जीवन के लिए एक दिशा दिखाता है जो अज्ञानता के अन्धकार को दूर करता , उनकी बुद्धिमता और ज्ञान से हम अपने सपने की ओर बढ़ते है , उनकी शिक्षा से हम सीखते है जीवन के मूल्यो एवं नैतिकता , वे हमें अच्छे नागरिक बनने में मदद करते , और समाज के लिए उपयोगी बनाते , शिक्षक का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि वे हमें ज्ञान और बुद्धिमता की ओर ले जाते है , उनकी कृपा से हम अपने जीवन को सफल बनाते , तथा उनका आभार हमेशा अपने विद्यार्थी पर बना रहता है, एक अच्छा शिक्षक जीवन के लिए एक अनमोल उपहार है , जो हमें , अनुभव और सफलता की ओर ले जाता है , उनकी शिक्षा से हम अपने सपनो को पूरा करते है तथा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है , उनकी कृपा से हम अपने जीवन को सार्थक बनाते है और समाज के लिए उपयोगी बनते हैं, एक अच्छा शिक्षक हमारे जीवन के लिए वरदान , तथा विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। प्रबंध निदेशक विनोद पान्डेय ने अवध वृन्दावन के अध्यक्ष एस० के० द्विवेदी का एक दूसरे को मुँह मीठा कराकर सम्मान किया ।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *