Breaking News

अनियंत्रित बस  खाईं में गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल,

अनियंत्रित बस  खाईं

खाई में अनियंत्रित बस गिरने से घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

में गिरी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल,

 घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित तो कुछ को जिला चिकित्सालय भेजा गया,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-०५ सितम्बर/जिला मुख्यालय  से हरदोई  जा रही प्राइवेट बस संख्या यूपी 34 टी 9399  मिश्रित थाना कोतवाली क्षेत्र में ग्राम हुमायूंपुर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खन्ती में गिरने से  14 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं, कुछ को इलाज के वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित तो कुछ गम्भीर घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ०४ सितम्बर बुधवार को शहर के चित्रा बस स्टैंड से बस संख्या यूपी 34 टी 9399 सवारियां लेकर हरदोई के लिये निकली थी। बताते हैं कि बस में सवारियां भूसे की तरह भरी होने के कारण वह काफी ओवरलोड थी,बस के मिश्रित थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर के पास तेज रफ्तार बस चालक ने अपना नियंन्त्रण खो दिया जिस कारण बस रोड के किनारे गहरी खाईं में गिरने से भूसे की तरह भरी सवारियों में से 14 लोग गंम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमें से बसन्त पुत्र छोटेलाल,सरस्वती पत्नी पहलवान,मोती पुत्र कौशल,शैलेन्द्र पुत्र चेतराम,अजय आनन्द,मुन्नी देवी पत्नी जयपाल,कमला देवी,सरस्वती देवी पत्नी सन्देश,योगेन्द्र नाथ पुत्र रामस्वरूप आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित में इलाज के लिये लाकर भर्ती कराया गया वहीं अधिक घायल अन्य लोगों को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६*

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, ०६ अप्रैल २०२६* *सूर्योदय: ~ ०६:१७* *सूर्यास्त: ~ ०६:४२* *चन्द्रोदय: ~ २२:५०* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *