Breaking News

श्री राम बारात में  राजा दशरथ व कौशिल्या का हुआ सम्मान,

श्री राम बारात में  राजा दशरथ व कौशिल्या का हुआ सम्मान,

आ़,सं

आगरा। मिथिला नगरी के लोग श्रीराम की बारात को लेकर उत्साहित हैं। श्रीराम की बारात के स्वागत में जनकपुरी सजाई जा रही है। वहीं ढोल नगाड़ों संग से श्रीराम की बारात को मिथिला में लेकर आने के लिए राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार लीडर्स आगरा, तपन फाउंडेशन, राजेश अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पैराडाइज अपार्टमेंट मे राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।राजा दशरथ व रानी कौशल्या के आगमन की खुशी में अपार्टमेंट को फूलों व रोशनी से सजाया गया। आगमन पर पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों से भक्तिमय संगीत के साथ स्वागत किया गया। सपरिवार पहुंचे राजा जनक (संतोष शर्मा) का अभिनन्दन सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, कैलाश मंदिर के महन्त निर्मल गिरि, रजनी अग्रवाल, सुनील जैन ने चांदी का मुकुट पहनाकर व इलायची की माला व शॉल पहनाई गयी,  संतोष शर्मा ने कहा कि राजा दशरथ बनने का सौभाग्य मिलना श्रीहरि के आर्शीवाद और कृपा के बिना सम्भव नहीं था। बताया कि उनके घर में भी विवाह के उत्सव जैसा माहौल है। लोग बधाईयां दे रहे हैं। दृश्य बहुत की रोमांचकारी अनुभव है। वहीं ललिता शर्मा ने स्वागत के सभी लीडर्स आगरा व सभी मिथिलावासियों को धन्यवाद दिया। कहा कि धूमधाम से श्रीराम की बारात मितिला में लाने के लिए तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। संचान सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप सुरेश चंद गर्ग, डॉ ज्ञानप्रकाश गुप्ता, महंत निर्मल गिरी, रजनी अग्रवाल,पार्षद शरद चौहान,जनकपुरी महोत्सव के कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा हरिकांत शर्मा,सुशील जैन,राहुल जैन, आयुषी गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाह, राजदीप ग्रोवर, विनीता जादौन, अंजलि गुप्ता,सुनील बग्गा,श्रीस्टि दुबे,सुन्दर लाल,स्वीटी चौहान, मेहरवान खान, डॉ ज्योति बुद्धिराजा , मधु जैन,निशांत जैन,ऋतुराज दुबे, सुनीता शर्मा,राजू सविता, रवि गिड़वानी, सीमा सिंघल, ममता सिंघल,मधु जैन, अभिषेक,नवीन चंचल आदि उपस्थित थे।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *