Breaking News

ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में आरटीआई कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन धरना,

सूचना आयोग की ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में आरटीआई कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन धरना,

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार चेयरमैन पुष्पेन्द्र का सूचनाधिकार बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओ को मिला समर्थन,

लखनऊ- उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग गोमती नगर लखनऊ द्वारा द्वितीय अपील एवं शिकायतों को व्यक्तिगत  प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को समाप्त करने के विरोध में सूचना का अधिकार बचाओ अभियान में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता  आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीक़ी द्वारा सरकार के उक्त निर्णय के खिलाफ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ख) की व्यवस्था के अनुसार दिनांक 22-08-2024 से उत्तर प्रदेश सूचना आयोग गोमती नगर लखनऊ परिसर के बाहर उपरोक्त हिटलर साही  व लागू की गई ऑनलाइन व्यवस्था की वापसी के लिए एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 कानून को उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के द्वारा पालन कराये जाने के लिए शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

प्रदेश के जनमानस एवं आरटीआई एक्टिविस्ट के हितों को देखते हुए सूचना का अधिकार कानून के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने सूचना का अधिकार मुख्यालय गोमती नगर पहुंचकर श्री तनवीर द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से किये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में समर्थन दिया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र ने प्रदेश के आरटीआई एक्टिविस्ट के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सूचना आयोग उ०प्र०, लखनऊ के डाक प्राप्ति काउंटर पर द्वितीय अपील एवं शिकायतों को व्यक्तिगत प्रस्तुत व दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्ववत पुनः लागू कराने के लिए मुख्य सूचना आयुक्त से मुलाकात कर पत्र सौंपकर मांग पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू करने  की माँग गयी  है। उक्त अवसर पर पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जी के साथ सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव राजेश सिंह, नामचीन आरटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी , अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला, हरपाल सिंह, पत्रकार संजय आजाद, वसीम आलम,अधिवक्ता रूवैद कमाल किदवई, दिलीप चौधरी, समरजीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना अधिकार अध्यक्ष ने धरने में दिया सहयोग

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *