खंड विकास अधिकारी ने अपात्र पीएमआवास लाभार्थियों के बैंक खातों पर लगाई रोक,
OTNews-Desk August 22, 2024 टॉप न्यूज़ 28 Views
खंड विकास अधिकारी ने अपात्र पीएम आवास लाभार्थियों के बैंक खातों पर लगाई रोक,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-23 अगस्त/विकास खण्ड मिश्रित की ग्राम पंचायत कोल्हुवा में पीएम आवास के चयनित लाभार्थियों की असास्मिक जांच के दौरान अपात्र पाए जाने पर 10 लाभार्थियो के ग्राम आंट की आर्यावर्त बैंक शाखा में संचालित खातों के भुगतान पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा रोक लगाने के आदेश जारी किये गये।
जानकारी के अनुसार आर्यावर्त बैंक शाखा आंट के शाखा प्रबन्धक को खण्ड विकास अधिकारी मिश्रित द्वारा जारी किये गये पत्रांक संख्या 1772/प.म.आ.यो-ग्राम/होल्ड पत्र/ 2024-25 दिनांक 13/8/ 24 के ग्राम पंचायत कोल्हुवा के प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभार्थी नरवीर सिंह पुत्र नवाब सिंह,रामकिशोर पुत्र मुन्नीलाल, सरिता पत्नी पंकज सिंह, अंकुल सिंह पुत्र कृष्ण कुमार,राजेश्वरी पत्नी रघुराज सिंह,हरिनाम सिंह पुत्र धनपाल सिंह,रोशनी पत्नी विकास, दिलेराम पुत्र बच्चे लाल,रामू सिंह पुत्र राम सहारे सिंह तथा धीरज सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह के संचालित बैंक खातों पर रोक लगाने के साथ ही शीघ्र सूचना उपलब्ध कराने की बात कही गयी है, इतना ही नहीं उक्त अपात्र लाभार्थियो के बैंक खातों में जारी की गई शासकीय धनराशि की रिकवरी कराई जा सके।ज्ञातब्य हो कि ग्राम पंचायत कोल्हुवा में 10 लाभार्थियों के बैंक खातों पर जहां रोक लगाने का आदेश खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जारी किया गया है वहीं ग्राम पंचायत में जिन अपात्रों ने बैंक शाखा से धनराशि निकाल कर अपने कथित आवासों का निर्माण करा कर शासकीय धन को पूर्व में चूना लगा दिया है अगर गम्भीरता और निष्पक्षता से उनकी उच्च स्तरीय जांच जिला प्रशासन और प्रदेश शासन द्वारा कर ली जाय तो ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर हुए आवासीय घोटाला खुलकर सामने आ जायेगा,और भ्रष्टाचार करने वाले ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के चेहरे बेनकाब होकर सबके सामने आ जायेगे-?