एसीएस के आदेश के बाद भी स्थानान्तरित जेई को कार्यमुक्त नही कर रहा एलडीए,
लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण में लंबे समय से तैनात अभियंत्रण व प्रवर्तन का कार्य देख रहे भ्रष्टाचार का द्यौतक बने प्रभावशाली अवर अभियंता संजय कुमार भाटी का अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नगर नितिन रमेश गोकर्ण के द्वारा 23 जुलाई 2024 को स्थानांतरण करते हुए निर्देशित किया गया कि अवर अभियंता संजय कुमार भाटी तत्काल प्रभाव से चित्रकूट प्राधिकरण मे कार्यभार ग्रहण करे,लेकिन उक्त आदेश के बाद भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार का द्योतक बने श्री भाटी को समाचार लिखे जाने तक कार्य मुक्त न करके अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के आदेश की अवहेलना की जा रही है।
Operation Times News