Breaking News

शेषनाथ मन्दिर पर आने वाले भक्तो की पूरी होती है मानोकामना,

शेषनाथ मन्दिर पर आने वाले भक्तो की पूरी होती है मानोकामना,

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-जनपद मुख्यालय से 24 कि०मी० की दूरी पर स्थित महर्षि दधीचि की तपो भूमि मिश्रित नगर में प्राचीन सीता कुण्ड तीर्थ के दक्षिणी स्थित भगवान शेषनाथ  महादेव मन्दिर अपने आप में काफी रहस्य को संजोये हुये हैं,विशाल मन्दिर गोलाकार में बना हुआ है मन्दिर के द्वितीय तल पर आशुतोष भगवान शेषनाथ महादेव का शिवलिंग स्थापित है। मिश्रित क्षेत्र में सबसे विशाल मन्दिर है वैसे मन्दिर पर शिव भक्त अपनी मनोकामना लेकर प्रति दिन सुबह-शाम पूजा आरती में भाग लेते रहते है लेकिन श्रावण माह में ़ प्राचीन शिव मन्दिर पर बड़ी संख्या में शिव भक्त रुद्राभिषेक,जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक,  रामायण पाठ आदि अनुष्ठान कराकर भगवान शेषनाथ महादेव के कृपा पात्र बनते रहते है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को मन्दिर परिसर में आयोजित विशाल मेले में दूर दराज  से आने वाले कांवडियां कांवड़ लाकर भगवान शेषनाथ महादेव को अर्पित करते है क्षेत्रीय धर्मानुरागी लोग बड़ी संख्या में मन्दिर पर पूजन कर बेलपत्र अर्पण करने के साथ ही आयोजित मेले में शामिल होकर अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं। इतना ही नहीं भगवान शेषनाथ महादेव मन्दिर की  ऐसी मान्यता है कि भक्त सच्चे मन से  यहां आशुतोष भगवान शिव से जो भी मनौती मानते हैं वह अवश्य पूरी हो जाती है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *