Breaking News

चोरो ने पुलिस को दी चुनौती, घर के बाहर खड़ी कार चोर चोरी कर ले गये,

चोरो ने पुलिस को दी चुनौती, घर के बाहर खड़ी कार चोर चोरी कर ले गये,

पूर्णेन्द्र मिश्रा                                                               सीतापुर-चोरो ने पुलिस के चुनौती देते हुए मिश्रित  सिधौली मार्ग पर  यूनियन बैंक शाखा के निकट के रहने वाले नौशाद अली पुत्र महताब अली की घर के बाहर खड़ी कार चोर चोरी कर ले गये,पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर 28 जुलाई के कार चोरी की घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज करायें जाने की मांग की गयी है।
 मिश्रित कोतवाली पुलिस के साथ ही जनपद के पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र मे  मिश्रित नगर के की सिधौली रोड पर स्थित यूनियन बैंक शाखा के निकट के निवासी नौशाद अली पुत्र महताब अली की 28 जुलाई 2024 रात्रि कार नम्बर यूपी 14 ए क्यू 0130 घर के बाहर खड़ी थी सुबह घर से बाहर निकालने पर खड़ी कार गायब थी, काफी खोजबीन के बाद कार का कही पता नहीं चल सका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरी गई कार एक मांह पहले खरीदी थी,गाड़ी अभी पीड़ित के नाम नही हुई है, लेकिन बीती रात अज्ञात चोरो ने पुलिस को चुनौती देते हुए मिश्रित नगर से कार चोरी कर ले गये, पीड़ित ने गाड़ी चोरी की शिकायती पत्र मिश्रित कोतवाली में देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी हैं ।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *